news

Wednesday, 23 August 2017

इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किस सीन जो था पूरे ४ मिनट लम्बा

 किस करना कौन सी कोई नई बात है। इसमें क्‍या अजूबा है। इसके अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड में तो अब तक कई ऐसी फिल्‍में बन चुकी हैं। जिनमें जबरदस्‍त किस सीन फिल्‍माए गए हैं। कई बार इन किस सीन को लेकर लोग विरोध भी करते हैं। इमरान हाशमी जैसे सीरियल किसर भी यहां पर मौजूद हैं। ऐसे में आखिर ऐसा कौन सा किस सीन है जिसका अभी भी रिकॉर्ड बना है।
यह किस सीन है कि 1933 में हिमांशु राय के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कर्मा' का। वर्ष 1933 में रिलीज हुई फिल्म ‘कर्मा’ में मशहूर अभिनेत्री देविका रानी और हिमांशु रॉय के बीच चुंबन सीन फिल्माया गया था। बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग चार मिनट तक किस सीन फिल्माया गया था। हिमांशू राय और देविका रानी असल जिंदगी में पति-पत्नी थे लेकिन उस समय पर्दे पर इतना बोल्ड सीन फिल्माना आसान नहीं था। देविका रानी ने पूरे 4 मिनट तक इसमें किस किया था।
उस समय इस तरह के सीन देना एक बहुत बड़ा कदम था। इस सीन को देखने के बाद लोग हैरान हो गए थे। जिसका रिकॉर्ड 83 साल बाद भी बना है। आज भी जब फिल्‍मों के किसिंग सीन की बात होती है तो लोग सबसे पहले इस सीन को याद करते हैं। उसके साथ ही यह भी बोलते हैं कि ऐसा सीन आज तक नहीं देखने को मिला है और शायद ही दो
बारा देखने को मिले।

No comments:

Post a Comment